आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P6-0124 · भाग 6

इस बेचैन मन को कैसे कंट्रोल किया जाए?

बेचैन मन नहीं, बेचैन आप हो। मन के द्वारा आपको पता चलता है। मन को छोड़ दीजिए। आप लोगों की आदत हो गई है, क्योंकि हजारों साल से यही बोला जा रहा है कि मन को रोको, मन विचलित है। नहीं, विचलित आप हो। मन सिर्फ निमित्त है। तो आप देखो कि आपकी बेचैनी का कारण क्या है। आपकी बेचैनी की वजह क्या है। किस लिए आप बेचैन हो। क्या उलझन है। कहां से बेचैनी है। कुछ मिल नहीं रहा है आपके तरीके से, इसलिए बेचैन हो। आपके तरीके से कुछ हो नहीं रहा है, इसलिए बेचैन हो। तो आप उसे निकालने का प्रयास करिए। क्या हो रहा है। मैं उस लायक हूं कि नहीं हूं। जो मैं चाहता हूं, मैं उस लायक हूं कि नहीं हूं। ये सब जांचने का प्रयास करिए।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: Sunday Q&A August 2, 2026 #Yogi · 2026-08-02