आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P7-0090 · भाग 7

निवेदन है। ध्यान में आपका प्रवचन सरस होता है, फिर यहां से वहां अचानक पैर पड़ता है, खड़ा नहीं रहा जाता। जब ध्यान में बैठते हैं, तो क्या श्वास के साथ ओम की ध्वनि करनी चाहिए? क्या मानसिक ओम जाप करना चाहिए? और ये पैर पड़ना किस कारण हो रहा है, पहले नहीं पड़ता था?

नहीं। कुछ नहीं करना। अगर कुछ भी किया, तो आप बाहर हो जाओगे। बाहर नहीं होना है। आप कुछ न करने में बैठिए। कुछ न करने में तभी कुछ समझ में आएगा। कर-करके तो थक गए। अब कुछ न करने में जरा विश्राम करो। बहुत कुछ समझ में आ जाएगा। पैर किस कारण पड़ रहा है। इसके पहले नहीं पड़ता था। बाहर खड़े थे, तब हुआ। अभी हो रहा है। कोई बात नहीं। होने दीजिए।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: किसी को सुधारने के लिए सुधारक को कितनी मेहनत करनी पड़ती हैं ? #yogiji_ka_satsang · 2025-06-27