प्रश्नोत्तर P8-0023 · भाग 8
घर में मुझसे बहुत सवाल करते हैं कि तूने ऐसा क्या पा लिया है, खाली तू बाबा-बाबा करती रहती है। उन लोगों को मैं क्या जवाब दूं?
इसलिए तूने क्या देख लिया है? तेरे को क्या वहां से मिल गया है? तो तू खाली वही जाना चाहती है। बाकी कभी नहीं जाना चाहती। अब ये तो तू ही बता सकती है। मेरे पास सवाल नहीं है। जवाब तो कोई बात नहीं। क्या जवाब? अब बताओ, क्या जवाब देगी? जवाब ही क्या है? कोई जवाब देने का क्या मतलब? लग ही रहा है। उनको जवाब देके क्या मतलब? वो भी समझ जाएंगे कभी ना कभी। अभी चमत्कार चाहिए। अभी के संसार को चमत्कार। कोई बात नहीं। मुझे क्या चाहिए, ये देखना है। अभी के संसार को क्या चाहिए? हमें क्या मतलब? लोगों के उद्धार से क्या मेरा उद्धार होगा? मेरे उद्धार से मेरा उद्धार होगा। तो देखो, आपको क्या चाहिए? संसार को क्या चाहिए? वो तुम छोड़ो। संसार की फिक्र छोड़ के अपनी फिक्र पकड़ ले। बस संसार की बातें ही मत कर भाई।
तू सिर्फ अपनी बात कर। और देख, मेरा कल्याण कैसे होगा। अपने अलावा किसी की बात ही मत कर। बस।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 19 अप्रैल 2026, इस वक्त इस दुनिया में सबसे कठिन कार्य क्या है ? #योगी · 2026-04-19