आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P8-0058 · भाग 8

मैं अपनी जिज्ञासा को कैसे बढ़ाऊं?

बस सत्संग सुनते रहो। जैसे किसी भी सामान के बारे में सामने वाला जितनी आपको जानकारी देता है, आपके जरूरत के हिसाब से जरूरत दिखाता है, और अलग-अलग उसमें क्वालिटी बताता रहता है, तो आपकी जिज्ञासा उसमें बढ़ती जाती है। आप गए थे कुछ और लेने, और वह कहता है इसको भी देख लीजिए, और उसकी खासियत बताने लगता है कि इसकी यह खासियत है, आपके जीवन में इसका यह महत्व है, यह ले जाइए, इससे अच्छा है। तो जब उसकी बात पूरी तरह सुनते हो, तो धीरे-धीरे उसके प्रति जिज्ञासा बन जाती है। तो अगर आप सत्संग सुनते रहोगे, तो आपकी आत्मिक कल्याण की जिज्ञासा प्रबल होती जाएगी।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 26 अप्रैल 2026 #योगी · 2026-04-26