प्रश्नोत्तर P8-0086 · भाग 8
मैं जो भी प्रार्थना करता हूं, मुझे मिल जाता है। यह कौन सा संकेत है?
भाई, प्रार्थना करो कि मेरा आत्मिक कल्याण हो जाए, मुझे आत्मज्ञान हो जाए, मुझे उस परम आनंद की उपलब्धि हो जाए। तब समझ लेना कि आपकी प्रार्थना हो जाती है। यह करो कि मैं उस परम सत्ता से कैसे मिलूं, मैं इस जन्म-मरण से कैसे छुटकारा पाऊं, मैं राग, द्वेष, मोह, आसक्ति, इच्छा, अपेक्षा और मैं-कर्ता के भाव से कैसे मुक्त हो जाऊं। इसके लिए प्रार्थना करो।
अगर आपको लगता है कि मेरी प्रार्थना सुनी जाती है, तो नश्वर चीजों में मत लगाओ। आज है, वह कल नहीं रहेगा। अगर रहेगा तो तुम उपयोग करने लायक नहीं रहोगे। तो भाई, जरूरत में जियो, और अपने आत्मिक कल्याण के लिए प्रार्थना करो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 26 अप्रैल 2026 #योगी · 2026-04-26