प्रश्नोत्तर P8-0163 · भाग 8
विकार कौन-कौन से हैं? वे कैसे पहचानें और कैसे निकलें?
विकार मतलब, जब आप देखो कि आपको किस स्वाद के लिए तड़प है। यह पता लगाना आपको है। तो स्वाद भरा भोजन छोड़ना पड़ेगा। तब आप कुछ भी देखोगे, आपने जितना स्वाद लिया है, सब सताने लगेगा। लेकिन जब आप वह भोजन कर रहे हो, तो स्वाद सताएगा नहीं। आप बिना स्वाद वाला भोजन चालू कर दो। नमक, मसाला, कुछ न मिलाओ, और आप खाने लगो। तो स्वाद वाला भोजन आपको खूब सताएगा। जो-जो स्वाद आपने लिया है।
तो आपने बेईमानी के द्वारा अनेक तरह के विकार जमा किए हैं। जब आप बेईमानी करना छोड़ोगे, तब जितने विकार हैं सब निकलने लगेंगे। जैसे आप स्वाद भरा भोजन करना छोड़ दो, तो जितने स्वाद हैं सब बाहर आने लगते हैं। अगर आपसे मैं कहूं कि अभी स्वाद के लिए तड़पो, तो तड़पोगे नहीं। लेकिन दो दिन भी आप बिना स्वाद वाला भोजन करो, तो तीसरे दिन स्वाद के लिए तड़पने लगोगे। दूसरे दिन ही तड़पने लगोगे।
तो कितने विकार हैं, जब आप बेईमानी छोड़ोगे, ईमानदारी और सत्कर्म अपनाओगे, तो आपके विकार आपको दिखने लगेंगे, और सत्कर्म के द्वारा उनकी धुलाई होगी। अनेक तरह के विकार हैं, अनगिनत। जब करना छोड़ोगे, तब समझ में आएगा।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 26 अप्रैल 2026 #योगी · 2026-04-26