प्रश्नोत्तर P8-0200 · भाग 8
अगर कोई पूछता है कि क्या अच्छा है, और हम बता दें, तो क्या दोनों गिरते हैं? किस भाव से बोलना चाहिए, अच्छा या ठीक?
अगर कोई पूछ रहा है कि क्या अच्छा है, और हमने कह दिया कि अच्छा है, तो दोनों गिरेंगे। पूछने वाला भी गिरेगा और बताने वाला भी गिरेगा, क्योंकि उसका भी राग आएगा। पूछने वाला तो उसमें लिप्त है। अब यह पूछने वाले की स्थिति पर निर्भर है कि वह किस स्थिति में है। ऐसे ही पूछ लिया, उसका कोई मतलब नहीं रखता, तो बताने वाला किस भाव से बता रहा है? क्या उसको खुश करने के लिए बता रहा है, या सच में अच्छा है इसलिए बता रहा है?
अगर हमारा कोई भाव नहीं है कि हमेशा अच्छा बता करके मुझे कुछ लगे या न लगे, तब कह दिया कि अच्छा है। अब आपने किस भाव से कहा है, वह भाव मायने रखता है। अभी आप राग-द्वेष में हो, तो ठीक शब्द का प्रयोग करोगे तो बेहतर होगा। अच्छा बोलने का है भी नहीं। मैं में ही ज्यादा हम लोग रहते हैं।
अगर मेरा कोई भाव नहीं है उसे खुश करने का, तो अच्छा बोलने की जगह ठीक बोलने में क्या जाता है? अगर मैं ठीक नहीं बोल पा रहा हूं और अच्छा बोल पा रहा हूं, इसका मतलब कुछ न कुछ सामने वाले को खुश करना चाहता हूं। जब तक यह शब्द मिला नहीं था तो बात अलग थी। लेकिन अब तो ठीक मिल गया। ठीक मिल गया, तो ठीक क्यों नहीं बोला जा रहा है? अच्छा लगना चाहिए, यह भी लगा तो राग आ गया। तो ठीक शब्द का प्रयोग करो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 26 अप्रैल 2026 #योगी · 2026-04-26