प्रश्नोत्तर P9-0018 · भाग 9
अगर मेरा अगले पल का भी भरोसा नहीं है कि मैं रहूंगा या नहीं रहूंगा, तो आश्वासन देना क्या बेईमानी नहीं है? आप बोल रहे हैं कि आश्वासन में दुनिया चल रही है। कृपया मार्गदर्शन करें।
हां। आप आश्वासन दे रहे हो, तो कहते हो कि चलिए, कल मैं यह काम करूंगा। सामने वाला बोले पक्का, तो बोलो, भैया, जीवित रहूंगा तब। मैं स्वाभाविक कह रहा हूं कि मैं यह सुबह ही यह काम कर दूंगा। तब सामने वाला बोले, क्या पक्का करोगे? तो कहो, भैया, जीवित रहूंगा तो करूंगा, करने लायक रहूंगा तो करूंगा। पता चला कि मैं जीवित भी रहा। अगर वह पक्का का नाम लेता है, तो ऐसे बोलना नहीं है। अगर वह कहता है पक्का, तो बोल दो, भाई, मैं जीवित रहा, शरीर ने काम नहीं किया तो क्या करूंगा? जिस जगह पर काम कर रहा हूं, वहां भूकंप आ गया तो क्या करूंगा?
नहीं, मैं यह कह रहा हूं कि स्वाभाविक बोलो। कल मैं यह काम कर दूंगा। मैं रात तक कर दूंगा। कोई बात नहीं।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: Live के प्रश्न और उत्तर स्वयं के सामर्थ को जांच कर आगे बढ़े । #योगी · 2026-06-05