प्रश्नोत्तर P9-0039 · भाग 9
मेरा जन्म क्यों हुआ? मेरा क्या कार्य है? इस जन्म में मैं कौन हूं? मैं क्यों आया हूं इस जीवन में?
यह तो आप पता करो। यह तो सारे प्रश्न आप पर ही लागू होते हैं। आपका जन्म क्यों हुआ है? किस लिए आए हो? सारे प्रश्न कब मिट जाएंगे? जब आत्मज्ञान हो जाएगा, जब कुछ नहीं चाहिए में आप स्थिर हो जाओगे। जिसे अवधूत स्थिति कहते हैं, वहां न प्रश्न होता है, न उत्तर होता है। दोनों नहीं होते अवधूत स्थिति में। अवधूत स्थिति में सारे प्रश्न और उत्तर, दोनों खत्म हो जाते हैं जीवन में। उसके बाद आत्मज्ञान होता है, जहां पर सिर्फ उत्तर होते हैं।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: Live के प्रश्न और उत्तर स्वयं के सामर्थ को जांच कर आगे बढ़े । #योगी · 2026-06-05