प्रश्नोत्तर P9-0066 · भाग 9
कुछ नहीं चाहिए, यह भारत में चलता है। विदेश में ग्रोथ की बात होती है, कि कुछ नहीं चाहिए में लगे रहें तो उन्नति कैसे मिलेगी। क्या यह सही है?
देखो, विदेश के लोग भी आकर यहां के संत-महापुरुषों के सानिध्य में जिए। यहां तक कि विदेश छोड़कर यहीं रहने लगे। तो ऐसा नहीं कि कुछ नहीं चाहिए, तो ग्रोथ नहीं होगा। क्योंकि जरूरत के लिए तो ग्रोथ करोगे। मान के चक्कर में न पड़ो। किसी को नीचा दिखाने के चक्कर में न पड़ो। बड़ा बनने के चक्कर में न पड़ो। किसी को दबाने के चक्कर में न पड़ो। आप जरूरत में जियोगे, तो उसमें भी उन्नति होगी, और उसमें किसी का नुकसान नहीं होगा।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: Live के प्रश्न और उत्तर स्वयं के सामर्थ को जांच कर आगे बढ़े । #योगी · 2026-06-05