प्रश्नोत्तर P9-0081 · भाग 9
क्या सजगता परम बुद्धिमत्ता है? ईमानदारी और सजगता में भेद क्या है? विचारशील रहें या सहज रहें? विचार की क्या हद होनी चाहिए?
हद पार कर दे, जहां विचार न हो। इतना विचार कर कि विचार किए बिना कुछ रह जाए, और वही तो उपलब्धि होए। पीछे उपलब्धि न हो, तो आगे जाओ। दुनिया का सब छान मारो, और इतना छान मारो कि विचार करके सब देख लिया, सब समझ लिया, कुछ विचार ही करने लायक न रहे। तब आप विचारों से परे चले गए।
आप एक काम करें। इतना विचार करें। विचार का मतलब यह थोड़ी है कि आप किसी के बारे में सोच रहे हैं। विचार का मतलब यह होता है कि आप किसी वस्तु पर, किसी जीव पर विचार कर रहे हैं, कुछ समझना चाहते हैं, या कुछ समझाना चाहते हैं। तो इतना विचार करिए, इतना छान मारो, कि छानने के लिए कुछ न रह जाए। विचार से मुक्त हो गए, और उपलब्धि हुई।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: लाइव के प्रश्न और उत्तर अपना स्वयं का कल्याण कैसे करें ? #योगी · 2026-06-06