आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P9-0154 · भाग 9

महाराज जी, जब हम नशा करते हैं तो और तेज से गिर जाते हैं। लेकिन कैसे? सिर्फ नशा करने से गिरते हैं या कुछ और होता है?

नशा करते हो तो सीधे नशे से नहीं गिरते। नशे के बाद कुछ कार्य करते हो, उस कार्य में गिर जाते हो। कर्म में गिर जाते हो। सिर्फ नशा करने से नहीं गिरते। हां, नशे का प्रभाव आपके शरीर पर पड़ता है। तो शरीर में अनेक तरह के रोग हो जाते हैं। नशे की कोई जरूरत नहीं है। पैसे की बर्बादी है, और आपके द्वारा जब वैसा कर्म होता है। आप कमजोर को सताते हो। नशा करने के बाद बहुत लोगों के हाथ-पैर टूट जाते हैं। एक्सीडेंट हो जाता है। ज्यादा से ज्यादा एक्सीडेंट नशे में होते हैं। लोग खुद तो मरते हैं, और लोग भी मर जाते हैं। दुर्घटनाएं हो जाती हैं। तो नशा करने के बाद आपके द्वारा कुछ होता है, उससे आप गिरते हो। हां, कुछ नहीं होता तो गिरने वाली बात नहीं, लेकिन शरीर पर नुकसान हो ही रहा है। पैसे का तो हो ही रहा है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: लाइव सत्संग अपनों की कुटिया में प्रश्न और उत्तर #योगी · 2026-07-16