आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

JY-0015 · सेवा

पिल्ले का इलाज — कर्ज लेकर, किसी का पैसा लिए बिना

3 सितंबर 2026 · अपनी दिव्य ऊर्जा को कैसे बढ़ाएं? · 2:51:41 से

वीडियो में यहीं से देखें (2:51:41)ऐप में खोलें

मुख्य बातें

घटना

यहीं पर एक पिल्ले के दो पैर चले गए। मेरे पास पैसे नहीं थे। जयेश भाई थे, उन्होंने बोला, जितना इसका खर्च होगा, मैं दूंगा। मैं बोला, आप साधक हो, मैं आपसे नहीं ले सकता। फिर सुबह जाना था, तो मैंने ₹7000 मंगा लिए।

राधेश्याम गोयल जी हैं, दिल्ली से आते हैं — उन्होंने सुनील जी के अकाउंट में पैसे भेज दिए। सुनील जी का फोन आया तो मैंने कहा, उनका पैसा वापस कर दो। वे वहीं बैठे थे, बोले, गुरु जी, मैं आपकी डांट सुनने को तैयार हूं, आप ले लीजिए। मैं बोला, अगर मुझे लेना ही होता तो मैं जयेश भाई से पहले लेता। उनसे नहीं लिया तो आपसे कैसे ले लूं? यह मुझे जवाब देना पड़ेगा। सुनील, तुरंत पैसा वापस कर।

फिर इसका इलाज मैं अपना कर्ज लेकर, अलग पैसे से कराता हूं। मेरा एकदम अलग तरीके का जीवन है — आप यहां रहोगे तो समझ जाओगे। चारों तरफ ईमानदारी है — इसलिए आप दिन-रात ईमानदारी का उदाहरण देखो।

इससे जुड़े प्रश्नोत्तर

P7-0112

एक कुत्ता मर गया था। उस रात आप चैन से सो नहीं पाए, सुबह भी बेचैन रहे। चेहरे पर थकान के साथ ऐसा दुख था, जो हमारे दुख जैसा नहीं। एक कुत्ते के लिए अंदर से इतना प्रेम और तड़प है, तो यहाँ रहने वालों के लिए अंदर से कितना गहरा प्रेम रहा होगा? हम समझ नहीं पाते। गलतियाँ समझ के साथ और बिना समझे होती रहती हैं। कुछ भी हो, हाथ पकड़कर रखिए।