प्रश्नोत्तर P10-0104 · भाग 10
गुरु जी, क्या आत्मज्ञान और ब्रह्मज्ञान सात दिन में हो जाएगा?
सात दिन क्यों, सात पल में हो सकता है, एक पल में हो सकता है। प्रयास करो। यह तो आपकी योग्यता के ऊपर है, आपकी क्षमता के ऊपर है। सारा खेल आपके ऊपर है। कोई आपको बस मार्ग बता सकता है। जैसे शिक्षक आपको पढ़ना सिखा सकता है, लेकिन सीखने की क्षमता नहीं है तो फिर कुछ नहीं होगा; और सीखने की क्षमता है तो सीख लोगे। एक शिक्षक कई लोगों को पढ़ाता है — कई लोग पढ़ के निकल जाते हैं, कई फेल होकर फिर कुछ और करते हैं। तो देख लो तुम किसमें से हो। सात दिन तो बहुत दूर है; सात दिन क्यों गंवाना, सात क्षण क्यों नहीं, एक पल में क्यों नहीं?
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 23 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-16