प्रश्नोत्तर P11-0005 · भाग 11
अगर मैं (पुरुष) होती, तो कब का घर छोड़ के भाग जाती। (महिला शरीर में समाज का डर लगता है।)
अच्छा एक बात बता — पुरुष में भाग सकती है, महिला में क्यों नहीं? कितने पुरुष वहीं जूते खा के पड़े हैं। मीराबाई तो महिला शरीर में ही निकल गईं। महिला-पुरुष का नाम मत बदनाम करो; शरीर को कमजोर मत बनाओ कि महिला का शरीर कमजोर है, पुरुष का ताकतवर। महिला में वह ताकत है कि अगर अपने पे आ जाए तो राक्षस को भी भगवान बना सकती है। मैं नर्मदा तट पे 2019 से घूम रहा हूं; यहां छोटी-छोटी बच्चियों को मां स्वरूप देखते हैं। अब तुझे ऐसी जगह मिल गई जहां घर से भी ज्यादा सुरक्षा है; तो अब जितनी कमियां होंगी, तेरी होंगी, क्योंकि प्रकृति ने तुझे जगह भी दे दी, ज्ञान भी दे दिया; अब सारी जिम्मेदारी तुम्हारे ऊपर है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 22 फरवरी 2026 #योगी · 2026-02-22