आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P11-0061 · भाग 11

मैं दोबारा इस धरती पर नहीं आना चाहता। लेनदेन पूरा कर दिया है, बस एक लास्ट बाकी है; फिर उसके बाद (यहीं रहूंगा)। तो क्या फिर नहीं आऊंगा?

नहीं आने के लिए अपना लेनदेन पूरा करो। बाकी, मैं तो आपको कहूं कि अपने भरोसे से चलो, अपनी समझ से। अगर आप मुझसे भरोसा दिलवा रहे हो, तो मतलब मुझे समझे ही नहीं; मुझे समझ गए होते तो मुझसे भरोसा भी नहीं मांगते। ज्ञान से कल्याण होगा, यह शरीर से तो होगा नहीं; मेरे द्वारा जो बोला जा रहा है, उसको समझोगे तभी कल्याण होगा। दूसरा आपकी सहायता कर रहा है, यही धन्यवाद है। मैं भी तो आपके लिए जंगल में बैठा हूं — मैं किससे भरोसा मांगूं?

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 18 जनवरी 2026 रविवार प्रश्नोत्तरी #योगी · 2026-01-18