प्रश्नोत्तर P11-0060 · भाग 11
जीवन भर मुझे बदले में कुछ ना कुछ मिलता रहा — मां-बाप की सांत्वना, प्यार। यहां अकेले का मार्ग है; गुरु जी भी बात नहीं कर रहे और कुकर्म भी सता रहे हैं। मां के सामने 10 मिनट मुंह लटका के बैठ जाता तो वह मना लेती।
मां-बाप ऐसा इसलिए करेंगे क्योंकि आपके द्वारा उन्हें कुछ मिलेगा — आपका कुल, खानदान, नाम, शोहरत; आपके द्वारा वे अपने "मैं" को खड़ा करते हैं। लेकिन गुरु को तुमसे कुछ नहीं चाहिए, आपके नाम से भी उसका लेना-देना नहीं। वह तभी आपसे बात करेगा जब उसे लगेगा कि आपको उसकी सख्त जरूरत है; टाइम पास के लिए नहीं मनाएगा — यहां मनाना और रूठना नहीं है। उसे पता है कि बात करेगा तो आपका स्तर गिर जाएगा, इसलिए बात नहीं कर रहा। आप अपनी समझ से आगे बढ़ो। आश्वासन मांग रहे हो, इसका मतलब अब आप मेहनत नहीं करना चाहते, सामना नहीं करना चाहते, आश्वासन पाकर अपना रसपान करना चाहते हो — यह चालाकी नहीं चलेगी।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 18 जनवरी 2026 रविवार प्रश्नोत्तरी #योगी · 2026-01-18