आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P12-0130 · भाग 12

सांसारिक चीजों में तो समझ आता है — छोटी नौकरी छोड़ी, ज्यादा पैसा मिला तो वहां शिफ्ट हो गए और पुरानी याद ही नहीं आती। लेकिन अध्यात्म में आपका ज्ञान कहता है कि तुझे यहां से निकल जाना है, अपने घर जाना है — वो मुझे कंटीन्यूसली याद नहीं रहता, फिर मैं वहीं धुनने चला जाता हूं। तो वो सतत कैसे याद रखूं?

याद तो है ही। जब यहां से छोड़कर वहां जा रहे हो, तो दोनों जगह की याद है और दोनों जगह का परिणाम भी पता है, तभी तो शिफ्ट कर रहे हो। व्यक्ति जब एक जगह से दूसरी जगह जाता है, तो जब समझ लेता है कि यहां से सेफ वहां है, तभी जाता है; छोड़ने से पहले जहां जा रहा है, उसकी जानकारी भी लेता है कि कहीं माइनस में ना जाऊं। जब प्लस में रहेगा तभी जाएगा। तो मुझे सतत याद तो है, नहीं तो मैं यहां से वहां जाता भी नहीं। तो मुझे अपने आप को सेवा में लगाकर रखना है — मेरे पास ताकत है, ऊर्जा है, तो शारीरिक और अपनी समझ से जहां मैं हूं वहां किसी कार्य में लगाए रखना है। अगर कोई सेवा नहीं मिल रही, तो बैठकर बस यही चिंतन करना है कि मैं अपने आप को कैसे छुड़ा लूं। जैसे कोई चौराहे पर बैठ जाए और कहे मैं प्यासा हूं, कोई मुझे पानी पिलाए — तो कुछ देर बाद कोई ना कोई पानी लेकर पहुंच ही जाएगा। कब? जब उसने चिल्लाना शुरू किया।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: नया भरना बंद कर #योगी · 2026-09-13