आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P14-0061 · भाग 14

गुरु जी, मुक्ति भी कुछ होती है? लोग मर जाते हैं तो परिवार वाले उन्हें मुक्त करवाते हैं — ये क्या है? और क्या कोई विशेष मुक्ति होती है?

जब आपको बंधन दिखे, इसलिए मुक्ति है; बंधन नहीं तो मुक्ति की जरूरत नहीं। मरने के बाद मुक्त करवाना — वो अपनी-अपनी परंपराएं हैं। सबको पता है, जैसा जिसने कर्म किया था वो भोग लिया; जो मुक्त करवा रहा है उसके लिए वो मुक्त हो गया — कि मैंने तुम्हारे लिए इतना कर दिया, अब मैं तुमसे छूट गया। ये बंधनों वाली मुक्ति है, ये भी एक भ्रम है। विशेष कुछ नहीं है, विशेष आपने बना दिया; आपकी इच्छाएं, कल्पनाएं विशेष बनाती गईं। शुरुआत में भी कुछ नहीं, आखिरी में भी कुछ नहीं। मैंने यही समझा कि कुछ नहीं है, और इतना समझने में 2011 से 2020 लग गया।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: इतने सरल ज्ञान को इतना रहस्यमय क्यों बना दिया गया | Why is Simple Truth made so Mysterious? in Hindi · 2026-03-06