प्रश्नोत्तर P16-0030 · भाग 16
गुरु जी, क्या शास्त्र की सभी कथाएं ऐतिहासिक हैं या काल्पनिक? कृपया बताने का कष्ट करें।
आप कुछ भी मान लो — आप क्या सीख लेते हो, यह मायने रखता है; चाहे वह ऐतिहासिक हो, सही हो या गलत, या काल्पनिक कहानी हो। हमारे सामने पात्र हैं; उस पात्र से हम क्या सीख लेते हैं, यह मायने रखता है। काल्पनिक ही सही, अगर आप सीख पाते हो। आप एक फिल्म देखते हो, पक्का पता है किसी राइटर ने कल्पना से लिखी है, फिर भी कहते हो मेरे अंदर सुधार आया; एक गाना सुनते हो और बदलाव आता है; जानते हो वे रोने का नाटक कर रहे हैं, फिर भी रो देते हो। जब आप एक फिल्म से, एक गीत से सीख सकते हो, तो इन कहानियों से बहुत कुछ सीख सकते हो — लेकिन तब, जब सही या गलत में नहीं जाओगे। सही में घुसे तो भी गए, गलत में गए तो भी — कभी खोज ही नहीं सकते कि वह सही है या गलत। सीखो और निकल लो। यहां ना कुछ सही है, ना गलत; सही और गलत ही फंसा रहा है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: कोई प्रश्न ना होने के बाद कौन सा प्रश्न होना चाहिए ? #yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान · 2026-06-16