आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P16-0110 · भाग 16

मैं बेईमान होके ही जी रहा था, अब थोड़ा-थोड़ा ईमानदारी में आ रहा हूं। कई बार कुछ कर्म करने के बाद समझ आती है कि ऐसे नहीं, ऐसे करना चाहिए।

अब पूरी तरह आ जाओ। ईमानदार तो ईमानदार हो जाओ — परसेंटेज में नहीं। पीछे जो हुआ, छोड़ दो, लेकिन अभी से ईमानदारी से जीवन जीना शुरू कर दो, कि मैं कह सकूं कि अब मैं पूरी तरह ईमानदारी से जीता हूं। थोड़ा-बहुत नहीं; अगर मैं थोड़ा-बहुत बदलता हूं तो मैं वैसे का वैसा हूं, कोई मतलब नहीं है। या तो ईमानदार, या तो बेईमान — थोड़ा-बहुत नहीं है। नाव में चाहे एक छेद हो चाहे 99, परिणाम दोनों का एक ही आएगा ना।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: ईमानदार तो सिर्फ ईमानदार #योगी · 2026-02-28