आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P16-0166 · भाग 16

(लाइव) गुरु जी, आपकी ऊर्जा, जब हम लाइव देखते हैं, तब भी हम तक आती है? ऑनलाइन वीडियो देखकर भी बहुत शांति मिलती है।

ऊर्जा है। अगर आप स्वीकार करते हो तो आपको एहसास हो जाएगा। जैसे मोबाइल है — इन्होंने नेट चालू रखा है और आपने फ्लाइट मोड कर दिया, तो आपके मोबाइल में नहीं आएगा; टावर वही है, ऊर्जा आपके आसपास है, लेकिन अस्वीकार करोगे तो नहीं मिल पाएगी। स्वीकार किया तो चाहे कहीं भी बैठे रहो, मिल रही है। लोग मुझसे प्रश्न करते हैं तो मुझे पता चल जाता है कि किस भाव से कर रहे हैं — कभी-कभी कोई ऐसा प्रश्न करता है कि आंख से आंसू आ जाते हैं, क्योंकि जैसे ही प्रश्न पढ़ते हैं, उस प्रश्न के साथ वाइब्रेशन आता है, मुझे महसूस होने लगता है, और हम बोलते हैं तो उन्हें महसूस होने लगता है — उन्होंने दिया, मैंने रिसीव किया, फिर छोड़ा। यह मेरा व्यक्तिगत अनुभव है, चाहे आप दुनिया के किसी कोने में रहो। जैसे आपने किसी को सही नंबर दिया और उसने तुरंत डायल किया, तो दुनिया के किसी कोने में रहो, घंटी आप ही की बजेगी, आपके बगल वाले की नहीं — लेकिन नंबर सही होना चाहिए। अगर आपने समर्पण भाव से पूछा तो कनेक्ट हुआ, और फिर हमने जवाब दिया तो आपको पता चल जाएगा।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: पांच तत्वों का हमारे जीवन में महत्व / #पांच #तत्व #aadhyatmik #satsang · 2024-09-06