प्रश्नोत्तर P20-0130 · भाग 20
लोग कहते हैं "मैं आपकी सुरक्षा करूंगा" या डोनेशन देकर साथ जुड़ते हैं — आप इसे कैसे देखते हैं?
कितने लोगों ने कहा आपके साथ रहूंगा, सुरक्षा करूंगा, फिर जरा सी बात में डगमगाकर भाग गए। अरे तुम अपनी सुरक्षा कर लो, मेरी सुरक्षा पूरी प्रकृति कर रही है — तुम्हें क्या मालूम तुम किसके सामने बात कर रहे हो। तुम्हें परमात्मा ने भेजा था इसलिए स्वीकार किया, क्योंकि मैं न "ना" वाली जगह खड़ा हूं, न "हां" वाली। मैंने डोनेशन के लिए कभी किसी से नहीं कहा — करोगे तो लाभ तुमको मिलेगा, मुझे नहीं; मुझे जहां पहुंचना था पहुंच गया, यह काम हो तो भी ठीक, न हो तो भी ठीक। मैंने गली-मोहल्लों में घूमकर जितना बोला था, बांट दिया।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: ऐसा क्या करूं, जो तेरी सेवा हो पाए ? #योगीजी_का_सत्संग · 2025-09-02