प्रश्नोत्तर P20-0131 · भाग 20
अगर कभी सूक्ष्म अहंकार आ जाए तो क्या करें — गुरु के दर पर कैसे टिके रहें?
मैं तो आपको कहूंगा कभी मत जाना — लेकिन ध्यान रखना कि रहना वहां है जहां सत्कर्म हो, क्योंकि सत्कर्म के द्वारा ही मेरा कल्याण होगा। इतनी समझ रखो कि जहां धन, तन और ज्ञान लगा रहे हो, उसका उपयोग डेफिनेटली सत्कर्म में ही हो रहा है, तभी करना है। मन में अहंकार या कुछ उठेगा, पर उसके साथ मत भागो — जो फैसला लिया, उसी पर डटे रहो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: ऐसा क्या करूं, जो तेरी सेवा हो पाए ? #योगीजी_का_सत्संग · 2025-09-02