प्रश्नोत्तर P20-0153 · भाग 20
ऑफिस में मैं जिम्मेदारी से काम करती हूं और कभी लोगों को कह देती हूं "मैं काम छोड़ूंगी तब पता चलेगा" — क्या ईमानदारी के साथ अहंकार भी आता है?
ईमानदारी और सत्कर्म में अहंकार नहीं आता, बड़ा बनने में अहंकार आता है। जब आप बोलते हो कि मैं बहुत अच्छा काम करती हूं, तो उसमें अहम भाव आ जाता है, क्योंकि वह लोगों से बड़ा बनने के लिए है — ऐसा बोलना नहीं चाहिए। आपको सिद्ध करने की जरूरत नहीं, आपका काम सिद्ध करेगा; आप जिस पोस्ट पर हो उसका काम सबको दिखेगा। प्रेशर सहने से तुम मजबूत होगी — हाथी चलते हैं, कुत्ते भौंकते हैं; अब हाथी सबको जवाब देने लगे? बस काम करते रहो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: ऐसा क्या करूं, जो तेरी सेवा हो पाए ? #योगीजी_का_सत्संग · 2025-09-02