प्रश्नोत्तर P21-0135 · भाग 21
गुरु जी, मेरा प्रश्न यही है कि सब प्रश्न हट जाएं और उत्तर हो जाए — यह कैसे होगा?
प्रश्न तो तब हटेगा जब तू उसके लिए पूरी तरह उम्मीद से मुक्त होगा — हर उम्मीद से मुक्त होगा। जीवन पवित्र होगा; राग-द्वेष, मोह-आसक्ति, इच्छा-अपेक्षा, मेरा, कर्ता का भाव — कहीं से जकड़ा नहीं होगा, तब जाके होगा। कहीं से भी कोई उम्मीद अगर है तो नहीं होगा। किसी भी तरीके की उम्मीद — भगवान से, किसी से भी — नहीं होनी चाहिए। बस उम्मीद एक ही हो कि मैं क्या करूं कि मुझे आत्मज्ञान हो जाए। बस यही उम्मीद हो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 25 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-19