प्रश्नोत्तर P21-0147 · भाग 21
गुरु जी, आज मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था, पता नहीं क्यों अचानक मैं नजरों से बेईमानी करने वाला था; लेकिन अचानक याद आ गया कि यह मैं क्या कर रहा हूं — मैंने आज तक वैसा कुछ किया नहीं। ऐसा क्यों हुआ?
कहीं ना कहीं वो इच्छा दबी होगी, इसलिए नजरों से बेईमानी हो रही थी। आपने अपने आप को बचा लिया, यह बहुत अच्छी बात है। अब आपको पता चल गई तो अब ना करो। देश-काल, स्थिति-परिस्थिति में दबी हुई इच्छाएं बाहर आती हैं। वो पीछे से दबी हुई थी — पहले तो आप देख भी नहीं पा रहे थे; ऐसी स्थिति-परिस्थिति बनी कि आपने उसे देख पाया। आओ, एकांत में रहो अपने आत्मिक कल्याण के लिए।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 26 सुबह अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-19