प्रश्नोत्तर P21-0154 · भाग 21
गुरु जी, पुनर्जन्म है या नहीं — इसे कैसे सिद्ध करोगे?
मैं या तो हां बोलूंगा या ना बोलूंगा — दो ही जवाब हैं। और इसे सिद्ध तो नहीं कर सकते, क्योंकि किसी को मार के तुरंत उसी जीवात्मा को किसी शरीर में भेजो और आपके सामने प्रत्यक्ष कराओ, तब प्रत्यक्ष होगा — और ऐसा संभव नहीं। बड़ा आसान है कह देना कि पुनर्जन्म नहीं होता तो बच्चे ऐसे क्यों जन्म लेते — किसी के पास हाथ है किसी के पास नहीं, कोई राजा के यहां। लेकिन इसका आपके जीवन में कोई मतलब नहीं — पुनर्जन्म नहीं भी है तो भी कोई लाभ नहीं, और है तो भी कोई लाभ नहीं। जिस उत्तर का हमारे जीवन में कोई मतलब ही नहीं, उस प्रश्न को करके और उत्तर पाकर अपना समय बर्बाद करना है। हां के भी अनुयायी हैं, ना के भी — एक संख्या और बढ़ जाएगी कि स्वामी जी ने हां बोला या ना बोला; लेकिन क्या वो भ्रम मिट जाएगा? नहीं, क्योंकि भ्रम तभी मिटेगा जब प्रत्यक्ष होगा। प्रभाव में कुछ समय मेरी बात मान लोगे, टिकेगी नहीं। मैं आपको ऐसे सवालों का जवाब देके उलझाना नहीं चाहता — मेरा भाव इतना है कि आया हूं तो सुलझा कर जाऊं। इसलिए जिस जवाब का आपके जीवन में मतलब है वो सवाल करिए — मेरा कल्याण कैसे हो जाए, उस परम आनंद में मैं कैसे पहुंचूं, उसके लिए काम करो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: मैं कहां हूं ? कर्नाटक कलबुरगी में पुनः सत्संग 5 जुलाई 2026 #योगी · 2026-07-06