प्रश्नोत्तर P22-0084 · भाग 22
गुरु जी, अनुभव यह भी है कि कुछ लोग जबरदस्ती गरीब दिखना चाहते हैं — हमने किसी को कंबल दिया, तो दूसरे दिन फिर वह उसी हालत में था, उसने बेच दिया। ऐसे में क्या करें?
आपकी बात एकदम सही है, बेच भी देते हैं, मैं भी यह सब देखता हूं। लेकिन अगर करते रहेंगे तो कोई एक तो जरूरतमंद मिल ही जाएगा — ऐसा न हो कि शक करने से वह एक छूट जाए। भाव हमारा हमेशा सेवा का ही होना चाहिए। वह बेईमानी कर रहा है तो वह जाने, उसका काम जाने। आप अपने तरीके से जांच लो, लेकिन जांच के ही आगे बढ़ो, नहीं तो बाद में पछतावा होता है, और वह व्यक्ति दोबारा खोजोगे तो नहीं मिलेगा। भोजन मांग रहा है तो सामने खिला दो, कपड़े के लिए बोले तो दिला दो। मैं तो ₹20 में बेवकूफ बनने के लिए तैयार हूं — और उस समय सबसे ज्यादा जरूरत मेरी थी, मुझे भूख लगी थी; वह ₹20 देने का मतलब था कि दूसरे दिन तक मुझे भोजन नहीं मिलना, मैं मांग के खा नहीं सकता था। शायद वह मेरे जीवन की परीक्षा ही हो कि तुम क्या करते हो — कोई किसी रूप में आता है। फिर वहां एक ने मुझे प्रसाद नहीं दिया तो दूसरे ने दे दिया — वहीं रिटर्न मिल गया। कभी-कभी आप ठगे जाते हो तो बस उसे छोड़ दो; मेरे साथ भी ऐसा होता है, बाद में पता चलता है तो सोचता हूं चलो, किसी जन्म का उसका देना होगा, कोई बात नहीं — मेरी तरफ से मैंने उचित किया, बस बात खत्म।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: हम जरूरतमंद की पहचान कैसे करें ? || pahchan kaise kare jaruratmand || #livesatsang · 2025-04-20