प्रश्नोत्तर P23-0142 · भाग 23
गुरु जी, मैं अध्यात्म में 10 साल बहुत चला और बहुत संघर्ष, उतार-चढ़ाव देखा। इसलिए अब आगे आध्यात्मिक यात्रा चलने की न हिम्मत है, न साहस है, न सामर्थ्य। क्या करूं?
तो मत चलो, जाने दो। थक गए हो तो आराम कर लो। कौन इसमें जबरदस्ती कर रहा है कि नहीं, आप चलो? ये तो आपके ऊपर है। निकलना है तो चलो, नहीं तो आराम से बैठो। जब लगे कि नहीं, मेरा विश्राम हो गया, तो आगे बढ़ना। कहां कोई जबरदस्ती कर रहा है, कोई घसीट रहा है?
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 26 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-19