आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P23-0192 · भाग 23

गुरु जी, मोह-माया प्राचीन काल में क्या थी? उस समय तो कोई मोह-माया नहीं थी, तब भी लोग उसमें कैसे फंस जाते थे?

अब कहां से प्राचीन काल में इनको ले जाएं? कल्पना वाली बात करेंगे तो खुश हो जाएंगे। अरे, जहां हो वहां की बात करो ना, भैया। प्राचीन काल में क्या था, क्या नहीं था — उससे अच्छा क्या होगा? जवाब चाहिए, लेकिन उस जवाब का कोई मतलब होगा? क्या हम उस प्राचीन काल में थे, हमें याद है? हमें तो बस इतना समझ में आया कि अभी कैसे आप निकल जाओ। प्राचीन काल से, या आने वाले कल से भी, हमें क्या मतलब है? अभी हमारा कैसे कल्याण हो जाए — जिस स्थिति में मैं हूं, इसमें हमारा कल्याण हो जाए, उसके लिए काम करना है। अतीत में जाकर, भविष्य में जाकर करेंगे क्या? कोई मतलब नहीं। और ऐसे प्रश्नों में लोग फंसे हुए हैं — टाइम पास।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: साधक की दिनचर्या क्या होनी चाहिए ? / दिनचर्या साधक की #livesatsang · 2025-03-12