प्रश्नोत्तर P23-0198 · भाग 23
गुरु जी, आप काम करना किसे कहते हैं? बाहरी काम तो हम करके आए हैं, अंदर का कोई काम हमें पता नहीं है।
बाहरी से कोई मतलब नहीं, बाहरी तो करके आए हो। बस अपने आप को जांचो कि मैं कहां-कहां फंसा हूं। शरीर से आप निकल आए हो, अभी मानसिक बंधन सारा है — सारा खेल मानसिक का है। एक, दो, चार, पांच, जितने भी हैं, उनसे अपने आप को निकालो। कैसे निकालोगे? जो उनसे महत्व है, जो उनसे उम्मीदें हैं, जो उनसे कामनाएं हैं, जो आपने बना के रखी हैं, वो छुड़ाओ। उन्हें नहीं छुड़वाना, आप छोड़ दो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: साधना में ध्यान रखने योग्य विशेष ज्ञान / #योगीजी_का_सत्संग #साधना #ध्यान #ज्ञान · 2024-08-01