प्रश्नोत्तर P24-0022 · भाग 24
गुरु जी, लोग ईमानदारी का खुलकर साथ क्यों नहीं देते? कोई सही बात पर गवाही देने या दस्तखत करने को तैयार नहीं होता।
क्योंकि डर है। डर इसलिए है कि आपकी ताकत नहीं है — समझना इस बात को। वो साइन करने के लिए तैयार हैं, लेकिन किसके भरोसे करें, ये तो बताओ; रक्षा कौन करेगा? गवाह की रक्षा कौन करेगा? उनके बीवी है, बच्चे हैं। जब उन्हें पता चलेगा कि आपमें उनकी रक्षा करने की ताकत है, तब वो साइन करेंगे। न्याय तब मिलेगा जब आप — अगर न्याय दिलाने वाले हो तो — ताकतवर बनो; धन से, तन से, ज्ञान से ताकत होनी चाहिए।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: अपनी दिव्य ऊर्जा को कैसे बढा़ए ? #yogijikasatsang #प्रत्यक्षज्ञान #साधना #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान · 2026-09-03