आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P24-0047 · भाग 24

गुरुदेव, इस प्रकृति में पूर्ण कौन है और अपूर्ण कौन है?

इस संसार में, प्रकृति में जिसे चाहिए वो अपूर्ण है और जिसे नहीं चाहिए वो पूर्ण है — इतनी सी बात है। ये बरगद का पेड़ ना पूर्ण है ना अपूर्ण है, ये बरगद का पेड़ है। जीव-जंतु, जानवर — इन्हें हम दोनों में से कुछ नहीं बोल सकते। जानवर को खाना तो चाहिए; जरूरत में तो सबको चाहिए, ये पेड़ भी कहीं से भोजन ग्रहण कर रहा है। वो जरूरत में जीते हैं, उनमें राग-द्वेष नहीं होता — इसलिए उनमें पूर्णता है भी और नहीं भी। लेकिन मनुष्य पूरी तरह से अपूर्ण हो जाता है। चाहिए तो अपूर्ण है, और 'चाहिए' से मुक्त हो गया तो पूर्ण है। राग-द्वेष उसमें आ रहे हैं तो अपूर्णता हो रही है। बस इतनी सी बात है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: इस प्रकृति में पूर्ण कौन और अपूर्ण कौन है ? #प्रत्यक्षज्ञान #yogijikasatsang #साधना #आध्यात्म · 2026-08-06