आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P24-0079 · भाग 24

गुरु जी, सिगरेट पीना सही है क्या? पीकर अच्छा लगता है।

ये आपको भी पता है — डिब्बी में भी लिखा है। हम किसी को रोकते नहीं। जैसे ये बालक अभी फेंक रहा था, मैं बोला अभी भी सोच लो, अभी भी मौका है, अभी भी बीन सकते हो; लेकिन छोड़ो तो पक्का करो। इतना है कि ये गलत है, ये आपको भी पता है। अब बताइए, जिस उम्र में कुछ करना चाहिए, उस उम्र में चिलम पी के मस्त है। भांग, चिलम — इन दो चीजों का सेवन करने वाला फिर लाइफ में कुछ कर नहीं पाता, बर्बाद हो जाता है। और भांग खाने वाले तो एकदम गए, क्योंकि भांग का नशा 24 घंटे रहता है; एक डोज का नशा नहीं उतरता, दूसरा डोज ले लेता है। नशा हर तरीके से जीवन का नाश करता है — ये खाने-पीने वाले को भी पता है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: इस प्रकृति में पूर्ण कौन और अपूर्ण कौन है ? #प्रत्यक्षज्ञान #yogijikasatsang #साधना #आध्यात्म · 2026-08-06