प्रश्नोत्तर P24-0085 · भाग 24
गुरु जी, जब ज्ञान होता है तो कैसे पता चलता है कि ज्ञान हो गया?
अंदर प्रश्न हट जाते हैं, उत्तर हो जाते हैं। ज्ञान के पहले ही पता चल जाता है कि ज्ञान होने वाला है। जैसे किसी स्त्री को मां बनना हो, तो उसके पहले ही पीड़ा से उसे पता चलने लगता है कि अब कुछ हो रहा है; वैसे ही साधक को ज्ञान के पहले ही पता चल जाता है कि ज्ञान होने वाला है। मैं अपना अनुभव खुद बता रहा हूं — मुझे कई महीने पहले पता चल गया था कि मैं ज्ञान के बहुत करीब में हूं, बस अब मेरा समय आने वाला है। उसमें फीलिंग क्या बोल सकते हैं? बस इतना कि अब मैं बहुत करीब में हूं।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: इस प्रकृति में पूर्ण कौन और अपूर्ण कौन है ? #प्रत्यक्षज्ञान #yogijikasatsang #साधना #आध्यात्म · 2026-08-06