आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P24-0087 · भाग 24

गुरु जी, जो आदमी सच में निकलना चाहता है, उसकी आप कितनी मदद करते हैं? और क्या गुरु के बगैर भी कोई निकल सकता है?

पूरी तरह, हर तरीके से। गुरु के बगैर नहीं — गुरु चाहिए ही चाहिए। फंस गया है तो चाहिए। हर हाल में चाहिए ही चाहिए। गुरु शब्द है। शब्दों को काटने के लिए शब्द ही चाहिए। अगर आप इस किनारे से उस किनारे जाना चाहते हो, तो इसी पानी का सहारा लेकर जा सकते हो, और कोई रास्ता नहीं है। वैसे ही इस संसार में गुरु ही आपको मुक्ति से मोक्ष तक का रास्ता दिखा सकता है, और कोई नहीं। गुरु शब्द है, शरीर नहीं। शब्दों को लेकर आगे बढ़ जाओ।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: इस प्रकृति में पूर्ण कौन और अपूर्ण कौन है ? #प्रत्यक्षज्ञान #yogijikasatsang #साधना #आध्यात्म · 2026-08-06