प्रश्नोत्तर P24-0128 · भाग 24
गुरु जी, साधना में आसन की शुद्धता का क्या महत्व है?
आसन शुद्धि का मतलब होता है — जहां पर आप विश्राम कर रहे हैं या जहां पर आप साधना कर रहे हैं। ऐसा नहीं कि बस उतना आसन लगा दिया, वही आसन है। जितने दायरे में आप साधना कर रहे हैं, उस स्थान का, उस वातावरण का, उस जगह का, उन लोगों का आपके ऊपर प्रभाव पड़ेगा। आसन के नीचे एक और भी आसन है — चाहे उसे पृथ्वी कह लो, जमीन कह दो। फिर देखना है वो किसके दायरे में है, क्योंकि यहां मेरा-तेरा की बात है। जैसे आपके हाथ में कोई वस्तु आती है — पता चले मेरे मित्र की है तो उसके प्रति अलग भाव होगा, शत्रु की है तो अलग भाव होगा; वस्तु वही की वही है। भोजन कर रहे हो — पता चले शत्रु का है, तो उसी भोजन को करने में घुटन होने लगेगी। देश, काल, स्थिति, परिस्थिति — आप कहां साधना कर रहे हो? साधना का मतलब होता है अपने आप को सुधारना, अपने आप को संवारना। कैसे वहां लोग हैं, कैसा वहां प्रभाव है, किसके दायरे में मैं साधना कर रहा हूं, वो व्यक्ति कौन है? आप किसी गांव में किसी व्यक्ति के यहां जाना चाहते हो — उस व्यक्ति का गांव में जैसा प्रभाव रहेगा, लोग आपको भी उसी भाव से देखेंगे। सम्मानित आदमी के यहां जा रहे हो तो घर तक छोड़ के आएंगे; दरिद्र के यहां जा रहे हो तो कहेंगे "चला जा सामने"। तो आप कहां साधना करते हो — ये आसन का महत्व हो गया। और फिर देखना ये है कि साधना करके पाना क्या चाहते हो। दो ही चीज होती हैं इस जिंदगी में — या तो अपने आप को बिगाड़ना है, या सुधारना है। ज्यादातर लोग साधना नाम, शोहरत, पैसे के लिए करते हैं; मंदिर में 99.9% लोग अपनी कामनाएं, मन्नतें पूरी करने के लिए जाते हैं, उस देवता के लिए नहीं। तो साधना क्यों करना चाहते हो, ये पहले देख लो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: साधना में आसन की शुद्धता का क्या महत्व है ? #yogijikasatsang #प्रत्यक्षज्ञान #साधना #आध्यात्म · 2026-09-08