आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P24-0144 · भाग 24

गुरु जी, नाम की क्या महिमा है? कहते हैं कि नाम लेना जरूरी है।

ठीक है, आपको लगता है नाम लेना जरूरी है, तो ईमानदारी के साथ लो। अगर आप ईमानदारी के साथ नाम ले रहे हो, फिर नाम का कोई मतलब है; और पता चला कि आप नाम ले रहे हो और बेईमानी कर रहे हो, तो उस नाम का कोई मतलब नहीं है। नाम से ऊर्जा मिलेगी। अगर आप ईमानदारी करोगे तो उसे वहां लगाओगे, सत्कर्म करोगे; और आप बेईमानी करोगे तो उस बेईमानी में लगाओगे, तो आपका और पतन होगा। तो बस आपको यह समझना है कि मैं लगा कहां हूं।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 30 सुबह अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-23