आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P24-0184 · भाग 24

गुरु जी, अब उस व्यक्ति की नजर से देखें — जिसने पैसा लिया और स्थिति-परिस्थिति के कारण दे नहीं पा रहा, और देने वाला क्रोध में है कि सब काम कर रहे हो, हमारा ही देने के लिए नहीं है। इस सिचुएशन में क्या लेने वाला गलत है?

एक कहानी सुना रहा हूं, ध्यान से सुनना। एक पंडित जी के यहां एक आदमी गया, बोला — महाराज जी, मैं जिंदगी में बहुत परेशान हूं, कुछ उपाय बताइए। बोले — नीलम पहन लो, शनि तुम्हें परेशान कर रहा है। नीलम बीस हजार के ऊपर की बताई। बोला — महाराज जी, इतना पैसा तो नहीं है। बोले — कोई बात नहीं, ग्यारह हजार देकर मुझसे शनि का हवन करवा लो। बोला — इतना भी नहीं है। बोले — हर शनिवार-मंगलवार हनुमान जी को तेल, सिंदूर, लड्डू चढ़ाया करो। बोला — महाराज जी, इतना पैसा भी मेरे पास नहीं। तो बोले — बेटा, तेरा शनि उखाड़ क्या लेगा? जब तेरे पास कुछ है ही नहीं, तो शनि आके भाग जाएगा। तू निकल ले बेटा। जब है ही नहीं, तो कोई क्या कर लेगा? उसमें सही-गलत के लिए बचा क्या? शनि तो उसे परेशान करेगा जिसके पास कुछ रहेगा।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: ध्यान कैसे करें । ध्यान कैसे करते हैं ।ध्यान मे ध्यान । #yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान · 2026-06-14