प्रश्नोत्तर P25-0013 · भाग 25
गुरुदेव, क्या उम्मीद छोड़ने से आत्मज्ञान होता है?
हां, जब आप पूरी तरह से उम्मीद से मुक्त हो जाते हो। एक समय ऐसा आएगा कि आत्मज्ञान की भी उम्मीद खत्म हो जाएगी। खोजते-खोजते — जिसके लिए तुम निकले हो कि मुझे आत्मज्ञान हो जाए — तो आत्मज्ञान का भाव तुम्हें सारी उम्मीदों से मुक्त कराएगा। और एक समय ऐसा आएगा कि आत्मज्ञान का भी भाव हट जाएगा। उसके बाद अवधूत स्थिति होगी, और उसके बाद जाकर ज्ञान होता है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 32 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-25