प्रश्नोत्तर P25-0024 · भाग 25
गुरु जी, क्या बिना गुरु के मोक्ष प्राप्त किया जा सकता है?
गुरु ज्ञान का प्रतीक है — ज्ञान बिना कैसे आगे बढ़ोगे? बस इतना पक्का कर लो कि मुझे निकलना है, और उस निकलने के लिए मैं जितना कर रहा हूं, क्या वह काफी है, क्या इतने में निकल पाऊंगा — यह आप ही जवाब दे दोगे। और जहां भी जरूरत पड़ रही है, गुरु का सहारा लो। फिर देखो कि गुरु का सहारा मैं ले रहा हूं तो मैं उस गुरु के लिए क्या कर रहा हूं — या बस लेते ही जा रहा हूं। आप लोग नाम लेते हो कि उनके शिष्य देखो उपलब्ध हो गए — उन्होंने पूरा जीवन अपने गुरु को दे दिया; गुरु की हां में हां थी, गुरु की ना में ना थी — ऐसी जिंदगी जी रहे थे।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 32 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-25