प्रश्नोत्तर P3-0115 · भाग 3
कर्म का राजा आत्मा है या बुद्धि? हम जो भी कर रहे हैं उसके पीछे कौन है?
यहां आप कुछ भी कर रहे हैं, उसके पीछे आत्मा ही है। जैसे मोबाइल में आप कुछ भी कर रहे हैं — वीडियो देखो, कॉल करो — उसके पीछे नंबर है; नंबर को हटा दो तो बात खत्म। सिम सहायक है। सिम को तुम जला सकते हो, नंबर को नहीं; नंबर का कुछ नहीं कर सकते — फिर उसी नंबर का दूसरा सिम आ जाएगा, बस आईडी दिखाना पड़ेगा। वैसे ही आपके कर्म से आपको अगला शरीर मिल जाएगा। सिम में नंबर कहां है, खोज नहीं सकते — ऊपर टाइप भी हो और उसे घिस दो तो भी चलेगा; सिम के टुकड़े कर दो तो भी नंबर नहीं मिलेगा; मोबाइल में डालो तो बस उसकी प्रतिक्रिया दिखती है — प्रतिक्रिया देख सकते हो, उसे नहीं देख सकते।
यह स्थूल शरीर मोबाइल है, उसके पीछे सिम — सिम कारण शरीर है, और उस कारण शरीर के पीछे आत्मा। कारण शरीर है तो जीवात्मा है। सात शरीर भी बोलते हो, छोड़ दो; वर्तमान में हम जितना समझ पा रहे हैं — एक कारण शरीर, एक स्थूल शरीर — बस इतना समझो। कारण में जी रहे हो इसलिए सूक्ष्म शरीर भी है; स्वप्न में जब जाता है, जैसे स्वप्नदोष वहां होता है और यहां पता चलता है, आंख खुल जाती है, और आप सोचते हो कुछ देर और रुक गया होता। भोग में लोग घड़ी देखते हैं कि कैसे बढ़ेगा; दवाओं का उपयोग करते हैं, अपने शरीर का शोषण करते हैं। कर्मेंद्रियां सेवा करती हैं — आत्मा का कुछ नहीं किया जा सकता; आप जीवात्मा हो गए हो, अपने लिए उपयोग कर रहे हो, रसपान कर रहे हो। जैसे आत्मा को जलाया नहीं जा सकता, वैसे नंबर का भी कुछ नहीं किया जा सकता — वहां से हटो, छुड़ाओ।
जब इच्छा-अपेक्षा है तो अगला शरीर मिलेगा। जैसे आईडी दिखाओगे तो कांटेक्ट नंबर तो नहीं आएंगे, लेकिन बैलेंस आ जाएगा — वैसे ही हमारे शरीर की ताकत, धन और ज्ञान अगले शरीर में मिल जाता है; बैलेंस के लिए रिक्वेस्ट नहीं करनी पड़ेगी, जैसा आपका प्लान है वैसा सामने आ जाएगा। आत्मा का कुछ नहीं कर सकते, वह अपने आप में है। जब कुछ गड़बड़ करोगे, गलत फोन लगा दोगे, तो कहा जाएगा इस नंबर वाले आदमी को पकड़ो — नंबर को कोई दंड नहीं दिया जाएगा।
मोबाइल-कंप्यूटर में एरो है — आप खोलते कुछ और हो, चला कुछ और जाता है। तो क्या एरो ने दिखाया? नहीं, आपने देखा; एरो का दोष नहीं, गलत चीज आप स्किप कर सकते हो। एरो न अच्छे में जाता है न बुरे में; और एरो बंद हो जाए तो चल भी नहीं पाएगा। तो मन न अच्छा है न बुरा। मोबाइल में सबकी जगह है, लेकिन एरो की कोई जगह नहीं — कहां से आता है, कहां जाता है, पता नहीं; एरो पर आपका सीधा कंट्रोल नहीं, आप माउस घुमाते हो तो एरो जाता है, वह सहायक है। एरो बंद हो जाए तो कंप्यूटर हैंग; मन रुक जाए तो तुम खत्म। मन शरीर के लिए सहायक है। जैसा वीडियो आप देखते हो, फिर कहोगे इसमें एरो का दोष है — मलाई आप खा रहे हो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: मां नर्मदा के किनारे सत्संग _ सतगुरु क्या होता है ? / #योगीजी_का_सत्संग · 2025-02-01