प्रश्नोत्तर P30-0034 · भाग 30
गुरु जी, ऐसा बताते हैं कि संन्यास लेने के बाद 12 वर्ष तक संन्यासी अपने गांव नहीं जाता। इसका मुख्य कारण क्या है?
बस ऐसे ही लोगों ने बना दिया। मैं तो 12 वर्ष क्या, तीसरे दिन आश्रम छोड़कर चला गया। मैं संन्यासी बना था सीखने के लिए, लेकिन जब वहां वो था ही नहीं — भाई, स्कूल गए और वहां पढ़ाया ही नहीं जा रहा है, तो हम वो ड्रेस पहन के क्या करेंगे? स्कूल ने ड्रेस दिया और कहा पहन लो हम पढ़ाएंगे, और ड्रेस पहनने के बाद कहे कि पढ़ाना तो मुझे नहीं आता — तो पकड़ो तुम्हारा ड्रेस। मेरा विचार तो फ्री है; मेरे जीवन पर मेरा अधिकार है, मैंने आपसे कोई एग्रीमेंट थोड़ी ना कराया है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: #अहंकार से कैसे मुक्त हों ?| How to Dissolve the #Ego: The Path to #Spiritual #Freedom · 2026-05-13