प्रश्नोत्तर P30-0144 · भाग 30
गुरु जी, अगर कोई (आत्मज्ञानी) संकल्प ना करे, तो फिर उसको खाली वेट करना है?
वो फिर इंतजार करेगा, और उसका (मिलन) कभी भी हो सकता है; और इसका तो संकल्प पूरा होगा तब होगा, क्योंकि इसने अपने आप को रख दिया है। संकल्प नहीं लिया, लेकिन हो सकता है उसका भी कोई लेनदेन बाकी हो — किसी से लेनदेन बाकी हो, उसका प्रारब्ध, कोई घटना बाकी हो। आत्मज्ञान होने के बाद भी उसका कर्म रहता है, वो लेनदेन बाकी रहता है — जैसे रामकृष्ण परमहंस को ज्ञान होने के बाद भी कैंसर का भोग बाकी रहा। मैं ये नहीं कह सकता कि वो आएगा कि मैं जाऊंगा, क्योंकि ये तो घटना के बाद ही बोल सकता हूं; जितना अभी बोला, देखकर बोल रहा हूं।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: कल आपने बोला मैं पूछ नहीं पाई... #योगी · 2026-05-31