आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P30-0147 · भाग 30

गुरु जी, आत्मज्ञान होने के बाद जो मेरा काफी सालों का संचित कर्म, प्रारब्ध था, वो लौट के आ रहा था — तो अब आत्मज्ञान तक पहुंचने पर क्या वो जल्दी आ जाएंगे?

हां, जल्दी से जल्दी आ जाएंगे, क्योंकि आप कर्ता भाव से मुक्त हो गए। कितने भी पुराने हों, जल्दी से जल्दी आ जाएंगे, क्योंकि आप अब आगे कुछ बांध नहीं रहे हो; आप बस इंतजार कर रहे हो, तो जल्दी से जल्दी मिलने लगेंगे — प्रकृति किसी के द्वारा, भिन्न-भिन्न रूपों में आपसे लेनदेन करवा लेगी। (और आत्मज्ञान इसी जन्म में हो गया, तो परमात्मा का मिलन इसी जन्म में होना) एकदम पक्का ही है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: कल आपने बोला मैं पूछ नहीं पाई... #योगी · 2026-05-31