आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P30-0148 · भाग 30

गुरु जी, प्रकृति मेरे से कर्म का लेना-देना करा लेगी, फिर मैं उसके अंदर लीन हो जाऊंगा — तो मुझे वापस आना है या नहीं, ये भी मैं ही तय करूंगा? अगला जन्म चाहिए कि नहीं, वो मेरी चाहना पे होगा?

आप ही तय करोगे। वो आपकी इच्छा-वासनाओं में नहीं होगा। अगर आपने किसी के उद्धार का संकल्प ले लिया, तो वो जहां-जहां जाएगा, वहां-वहां तुम्हें जाना पड़ेगा। (फिर आएगा तो) ज्ञान में ही आएगा; और अगर उसका उद्धार ना हुआ, दो-चार जन्म लग जाएं, तो आता रहेगा, जाता रहेगा।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: कल आपने बोला मैं पूछ नहीं पाई... #योगी · 2026-05-31