प्रश्नोत्तर P30-0151 · भाग 30
गुरु जी, हमारे बच्चे, हमारी लड़कियां हिंदू धर्म को नहीं समझ पा रहीं; माता-पिता उन्हें अपने देवता, अपनी व्यवस्था के बारे में समझा नहीं पा रहे, और वे दूसरे धर्मों की ओर मानसिक रूप से जुड़ जाती हैं। हम बच्चों के बीच बैठकर धर्म को लेकर बात शेयर नहीं कर पा रहे — क्या करें?
तो आप उन्हें, अपने बच्चों को समझाओ ना। यह मां-बाप का कर्तव्य है ना। यह शिक्षा मां-बाप को देनी चाहिए। अगर आपको लग रहा है, तो अपने बच्चों से शुरुआत करो। मां-बाप उस तक पहुंचें, तो भ्रांति हटेगी। और जब कोई मिटाने वाला नहीं है, कोई समझा ही नहीं सकता, तो सब खत्म। देखना यह है कि हमारी इतनी आयु में हमने धर्म के लिए क्या किया, और धर्म की परिभाषा क्या है। बस हमें कमी दिख रही है — हमने किया क्या? अपने आप को जांचना है। इतनी उम्र में हमने अपने परिवार के लिए, पैसे के लिए, धन-वैभव के लिए ग्रोथ किया; लेकिन हमने समाज के लिए क्या किया — यह देखना है, यह तय करना है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: महानता को समझे महानता क्या होती है ? #महानता · 2023-12-28