प्रश्नोत्तर P31-0008 · भाग 31
मैं जिस विभाग में कार्य कर रही हूं वहां मैं ईमानदारी नहीं दिखा पा रही हूं, क्योंकि जब मैं ईमानदारी से काम करने जाती हूं तो पता चलता है कि हमारा दुरुपयोग किया जा रहा है — तब क्या करें?
ईमानदारी से करो। और नहीं कर पा रहे, मतलब आप उस पद के लायक हो ही नहीं। जब अपने पद का काम ईमानदारी से नहीं कर पा रहे हो तो आप उस पद के लायक नहीं हो, तो आप इस्तीफा तो दे ही सकते हो। आप जिस पद पे हो, उस पद का काम करो, बात खत्म। अगर आपको इस्तीफा देना पड़े तो इस्तीफे का कारण लिख दो — कि इस व्यक्ति के द्वारा ऐसा करवाया जा रहा है, इसलिए मैं इस्तीफा दे रही हूं, क्योंकि मैं अपने पद का काम नहीं कर पा रही, मेरा दुरुपयोग हो रहा है और मैं अपने पद का दुरुपयोग करने नहीं दूंगी। चाहे कुछ भी हो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 40 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-11-02