आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P31-0013 · भाग 31

गुरु जी, ऑफिस में जब बॉस लोग आते हैं तो साथी लड़कों से कप वगैरह धुलवाते हैं; मैं उन्हें नहीं बोलता, खुद ही साफ कर देता हूं — क्या यह ठीक है?

अगर उनका वही काम है, उस काम के लिए वो रखे गए हैं, तो वो करवाना चाहिए; अगर नहीं करवाओगे तो उनका ग्रोथ नहीं होगा — ये जीवन में याद रखना। किसी काम के लिए व्यक्ति उस पद पे है और आप सोचोगे मैं ही कर लेता हूं, तो उस व्यक्ति का स्तर गिर जाएगा, क्योंकि उसी काम के निमित्त से तो वो उठता है, और आपने उसका मौका ही छीन लिया। और जिस पद के लिए वो है, उसी पद का उससे काम लो, तभी उसका स्तर उठेगा। अगर उससे और कुछ करवाओगे तो या तो दबाव-संकोच में करेगा, अंदर में अनेक तरह की गालियां देगा, उसे घुटन होगी और आपसे बदले की भावना रहेगी।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: अंतर्मुखी कैसे हो ?अंतर्मुखी होने का रहस्य । #yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान · 2026-05-27